मसूरी:- सर्वे के मैदान में मसूरी यूथ के तत्वााधान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग फाइनल मुकाबला यमकेश्वर ऋषिकेश व खेतवाला के बीच खेला गया। दोनो ही टीमो ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हुई। अंत में पेनाल्टीशूट आउट में यमकेश्वर ऋषिकेश ने खेतवाला को 5-4 से हराकर खिताब कब्जाया वहीं अंडर 14 में भी कडा मुकाबला हुआ जिसमें खेतवाला ने एफएटीसीएम को 3-2 से हराकर खिताब कब्जाया। समापन पर कांग्रेस प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली ने दोनों टीमों को बधाई दी व कहा कि खेल स्वस्थ रहने व नेतृत्व की भावना को बढाता है। उन्होंने आयोजकों का भी आभार व्यक्त किया कि वह खेल प्रतिभाओं को आगे बढाने का कार्य कर रहे है। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता व शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर व्यापार संघ के कोषाध्यक्ष नागेद्र उनियाल, देंवेंद्र उनियाल, मनीषा खरोला, संदीप, कीर्ति कंडारी, जगजीत कुकरेजा, संदीप गोयल, मनोज अग्रवाल, चंद्रगुप्त वर्मा सहित सेमुअल चंद्र, परिवंद रावत, मनोज गोविंद, रवि थापा, राहुल, राहुल कैंतुरा, मनवीर व राहुल रांगड आदि मौजूद रहे।

