सेमुएल चंद्र व शिखा नेगी राष्ट्रीय महिला ब्लाइंड फुटबाल प्रतियोगिता के लिए रैफरी नियुक्त।

मसूरी:-अतंर्राष्ट्रीय रैफरी सेमुएल चंद्र एवं शिखा नेगी को चौथी महिला राष्ट्रीय ब्लाइंड फुटबाल व आठवीं पुरूष ब्लाइंड फुटबाल प्रतियोगिता के लिए टेकनिकल आफिशियल नियुक्त किया गया है। जो आगामी 15 अक्टूबर से 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र के पुणे में होने वाली प्रतियोगिता में रैफरी की भूमिका निभायेंगे।
मसूरी सेंट लारेंस के खेल प्रशिक्षक सेमुएल चंद्र एवं गुरू नानक फिफ्त सेंटेनरी स्कूल की खेल प्रशिक्षक शिखा नेगी को राष्ट्रीय ब्लाइंड फुटबाल प्रतियोगिता में रैफरी की भूमिका निभाने के लिए चयन किया गया है। यह प्रतियोगिता पुरूष व महिला वर्ग में आगामी 15 से 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित होनी है। उत्तराखंड रैफरी कोआर्डिनेटर सेमुएल चंद्र ने बताया कि इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप  के माध्यम से सभी रैफरी अगले वर्ष दो अक्टबर 2025 में होने वाली महिला विश्व कप हेतु अपने को तैयार करेंगे। महिला विश्वकप ब्लाइंड फुटबाल प्रतियोगिता की मेजबानी इस बार भारत को मिली है। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के सेमुएल चंद्र शिक्षा नेगी, महिपाल सिंह व अक्षय कुमार राष्ट्रीय प्रतियोगिता मेें रैफरी की भूमिका निभाने के लिए 13 अक्टूबर को देहरादून से पुणे के लिए रवाना होगें।