मसूरी:- हरनाम सिंह मार्ग, धूमनगंज के जंगल में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने फायर सर्विस को दी। जिस पर फायर की टीम उपकरणों को लेकर मौके पर गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
जीरो प्वांइट को वेवरली चौक पर जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर धुमन गंज से सटे जंगल में आग लग गई। जिससे आस पास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया क्यो कि आस पास कई आवासीय परिसर, होटल आदि हैं वहीं लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के कर्मचारियों के आवास भी है। लोगों ने अग्नि शमन विभाग को सूचना दी जिस पर अग्नि शमन विभाग के कर्मचारी पानी का वाहन लेकर मौके की ओ रवाना हुए लेकिन रोड संकरा होने व रोड के किनारे वाहनों के खड़े कर दिए जाने के कारण रोड जाम होने पर फायर सर्विस के वाहनों को विलंब हुआ। लेकिन उसके बाद जब मौके पर पहुंचे तो आग काफी भयावह हो गई थी लेकिन विभाग के कर्मचारियों व स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाना शुरू किया व कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग पर काबू पाने के बाद आस पास रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली। मौके पर मौजूद फायर सर्विस के अधिकारी धीरज तड़ियाल ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा आग लगने की सूचना दी गई थी जिस पर फायर सर्विस की टीम उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई लेकिन मार्ग पर जाम लगने के कारण घटनास्थल पर पहुंचने में काफी समय लग गया किसी तरह से फायर सर्विस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

