मसूरी:- मसूरी वन प्रभाग के अर्तगत वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत देवलसारी रेंज में वन सरपंचों व विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों को रोपण किया।
मसूरी वन प्रभाग के अंर्तगत देवल सारी रेंज अधिकारी लतिका उनियाल के नेतृत्व में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में वन सरपंचों सहित स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने बड़ी तादात में प्रतिभाग किया। इस मौके पर उन्होंने ने वन महोत्सव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण का बदलता परिवेश आज चिंता का सबब बनता जा रहा है, जिसके लिए हमें इस संतुलन को कायम रखने के लिए प्रत्येक जगहों पर पौधों का रोपण करना अति आवश्यक हो जाता है, उन्होंने कहा कि जल और जंगलों के प्रति यदि हमारा दृष्टिकोण सकारात्मक नहीं रहा तो भावी पीढ़ी को इसके गम्भीर परिणाम झेलने पड़ सकते है, तदोपरांत उन्होंने रेंज के विभिन्न भू भागों पर अलग अलग प्रजातियों के सैकड़ों पौधों का रोपण करते हुए ग्रामीणों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया है, इस मौके पर उप राजिक शूरवीर सिंह तोमर, कुशला नंद नौटियाल, सुरेंद्र गौड़ वन सरपंच चन्द्र सिंह रावत भाजपा मंडल मंत्री बिजेंद्र सिंह पंवार वन बीट अधिकारी बीरेंद्र दत्त गौड़ सहित राजकीय इंटर कालेज बंगसील की दर्जनों छात्र छात्राओं के साथ ओंतड ,तेवा शीर्ष बीट के वन विभाग कर्मचारी व स्थानीय जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

