मसूरी:- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
मुख्य कार्यक्रम गांधी चौक पर आयोजित किया गया जिसमें कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया । वही सरस्वती शिशु मंदिर में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और देश की आजादी के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई और अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा ,वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा देकर किसानों को मजबूती प्रदान की । यह ऐसे महान शख्सियत रहे जिन्होंने देश के लिए ऐतिहासिक कार्य किया आज सभी लोगों को उनके बताएं मार्ग पर चलना चाहिए।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री महान पुरुष थे जिन्हें आज भी विश्व के सबसे लोकप्रिय शख्सों में गिना जाता है। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, महासचिव कुशल राणा, पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल, सभासद जसबीर कौर, मदन मोहन शर्मा, पुष्पा पडियार, गणेश शैली, प्रकाश राणा, अनीता सक्सेना, संजय अग्रवाल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

