केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता लेने को उत्साहित हैं जनता- गणेश जोशी।

मसूरी:- भाजपा मसूरी मंडल में भारतीय जनता पार्टी मसूरी विधानसभा सदस्यता अभियान संगठन  पर्व के अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के 18 करोड़ से अधिक सदस्य है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता ने भरोसा जताते हुए और भाजपा सरकार की रीति नीति से प्रभावित होकर लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए उत्साहित है।
उन्होंने कहा कि आज देश की कमान ऐसे व्यक्तित्व पर है, जो जहां एक ओर किसान की चिंता करता है तो दूसरी तरफ सीमा पर खड़े जवान की भी चिंता करता है। उन्होंने कहा कि जब 2014 में कमान सम्भालते समय पीएम मोदी भारत विश्व की अर्थव्यवस्था में 11 नंबर पर था और आज हम छलांग लगाकर 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सब का प्रयास के नारे के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पद चिन्हों पर चलकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर अग्रसर होकर कार्य कर रहे हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं को को बूथ स्तर तक इस देशव्यापी सदस्यता अभियान के सफल क्रियान्वयन करने तथा अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का भी आवाहन किया। सदस्यता कार्यक्रम एक  सितंबर से शुरू किया जायेगा। जिसके तहत प्रदेश में नए सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। साथ ही अधिक से अधिक सक्रिय सदस्यों को जोड़ने लक्ष्य भी रखा गया है। भाजपा का संगठन पर्व हर 3 साल में शुरू होता है, इसके तहत भाजपा के सभी सदस्य दोबारा से पार्टी की सदस्यता लेते हैं अर्थात उनकी सदस्यता नवीनीकृत कराई जाती है। संगठन पर्व के तहत सदस्यता महाअभियान की शुरुआत 1 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर पर होगी।
इस अवसर पर युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने बतौर मुख्य वक्ता ने कहा कि दो माह तक संगठन पर्व का अभियान चलाया जायेगा जिसमें देश में दस करोड से अधिक सदस्य बनाये जाने है जिसमें उत्तराखंड में 27 से 30 लाख का बडा लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहाकि भाजपा परिवार प्रदेश के हर परिवार तक हर वर्ग तक पहुचे अलग अलग क्षेत्र में कार्य करने वाले युवाओं को महिलाओं को, एसी वर्ग, जनजातीय, पिछडा वर्ग, चिकित्सको, छात्रों सहित समाज में कार्य करने वाले हर वर्ग को छूने का प्रयास सदस्यता अभियान के दौरान किया जायेगा व सदस्य बनाया जायेगा। भाजपा सर्वस्पर्शी संगठन है सदस्यता अभियान मौका देता है तथा नये स्तर पर सभी को सदस्य बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि तकनीकि का जमाना है जिसके तहत सदस्य बनाये जायेगे उसका पूरा मैकेनिज्म बनाया गया है। पार्टी के जो सक्रिय सदस्य है, उन्हें सौ सदस्य बनाने है उन्हें ही सक्रिय सदस्य बनाया जायेगा। हर बूथ में दो सौ सदस्य बनाये जाने है वहीं जिस बूथ पर जितने वोट पडे उसका पिचहत्तर प्रतिशत लोगों को सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, राजेंद्र रावत, विजय बिंदवाल, मुकेश धनाई, मीरा सकलानी, पुष्पा पडियार, अमित भटट, अरविंद सेमवाल, सुनील रतूड़ी, पुष्पा पुडीर, मदन मोहन शर्मा, अमित पंवार, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।