मंत्री गणेश जोशी ने आपदा कायों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।

मसूरी:- प्रदेश के कबीना मंत्री व मसूरी विधायक गणेश जोशी ने मैसानिक लॉज में गिरे पुश्ते व उससे हुए नुकसान का जायजा लिया वहीं पिक्चर पैलेस लंढौर मार्ग में टूटी रोड के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया व कार्य को शीघ्र व गुणवत्ता से कराने के निर्देश दिए।
प्रदेश के मंत्री व मसूरी विधायक मसूरी पहुंचे व उन्होने मैसानिक लॉज बस स्टैण्ड के समीप पुश्ता ढहने से हुए नुकसान का जायजा लिया वहीं पुश्ते से लगे सावित्री होम स्टे के स्वामी देवी गोदियाल से भी बात की जिसमें गोदियाल ने बताया कि पुश्ता ढहने से उनके होम स्टे को खतरा हो गया है व उपर दरार पड़ी है जो उनकी सीढियों तक आ गयी है जिस पर ंमंत्री जोशी ने एसडीएम डा. दीपक सैनी को निर्देश दिए कि आपदा में सरकारी राहत देने की कार्रवाई की जाय। वहीं नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने बताया कि पालिका व विद्युत विभाग का जो नुकसान हुआ है उसके लिए भवन स्वामी को नोटिस दिया गया है। इसके बाद मंत्री जोशी ने लंढौर रोड का निरीक्षण किया व पुश्ता शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए वहीं इस रोड पर लगने वाले जाम पर पुलिस को निर्देश दिए कि रोड के किनारे खडे वाहनों को हटाया जाय तथा लंबे समय से खडे रोड रोलर को भी वहा से हटा कर अन्यत्र ले जाया जाय ताकि जनता को परेशानी न हो। इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण कार्य में विलंब हो रहा है, वहीं पुश्ता काफी नीचे से लगाया जा रहा है तथा मटीरियल लाने में भी परेशानी हो रही है जिस कारण विलंब हो रहा है। वहीं कहा कि मैसानिक लॉज में बिजली के ट्रासर्फामर को क्षति हुई व पालिका के गेट को भी नुकसान हुआ है। पूर्व में भी पेड गिरने से टैक्सियों को नुकसान हुआ था जिसकी क्षतिपूर्ति भवन स्वामी से कराई थी। उन्होंने कहा कि आपदा के लिए सरकार पूरा प्रयास कर रही है। पुलिस की कमी पर उन्होंने कहा कि निश्चित ही पुलिस की कमी पूरे प्रदेश में है, पुलिस की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन मसूरी पर्यटक स्थल है मसूरी में पुलिस की कमी को पूरा किया जायेगा। मालरोड सौदर्यीकरण में जो कमिया है उसकी क्षतिपूर्ति कार्यदायी संस्था से की जायेगी व अधिशासी अभियंता को कहा कि उसका आगणन बना कर शीघ्र कार्य शुरू किया जाय। इस अवसर पर एसडीएम डा. दीपक सैनी, पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी, जल संस्थान के अघिशासी अभियंता अमित कुमार, सहायक अभियंता टीएस रावत, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, अरविंद सेमवाल, देवी गोदियाल, एमडीडीए के अधिशासी अभियंता आनंद राम सहित लोग मौजूद रहे।