मंत्री गणेश जोशी का रक्षा बंधन कार्यक्रम तीन अगस्त को नगर पालिका टाउन हाल में होगा।

मसूरी:- प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी आगामी 3 अगस्त को मसूरी के टाउन हाल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षा बंधन का पर्व मनायेगे। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अथवा पार्टी के केंद्रीय नेता को निमंत्रित किया जायेगा।
महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु मंदिर सभागार में आयोजित रक्षा बंधन की बैठक में प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रक्षा बंधन का कार्यक्रम विगत कई वषों से मना रहे है लेकिन गत वर्ष पारिवारिक कारणों से नही मना सके लेकिन इस बार तीन अगस्त को रक्षा बंधन के होने वाला कार्यक्रम भव्य किया जायेगा, जिसमें केंद्रीय नेतृत्व का मार्ग दर्शन मिलेगा। उन्होंने कहा कि मसूरी की मातृशक्ति का जो आशीर्वाद मिलता है उस पर कांग्रेस के लोग तंज कसते है, जबकि मै महिलाओं का सम्मान करता हू, प्यार बांटता हूं व उनकी बदौलत तीन बार सेवा का मौका मिला है। रक्षा बंधन भाई बहन का पवित्र त्योहार है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहाकि तीन अगस्त को रक्षा बंधन का पर्व इस वर्ष भी भव्य होगा व उसमें बड़ी संख्या में महिलाएं राखी बांधने आयेंगी व बढ चढ कर हिस्सा लेगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि तीन अगस्त को होने वाले रक्षा बंधन कार्यक्रम के लिए पार्टी पूरी तैयारी कर रही है व इस बार इस पर्व में पहले से अधिक संख्या में महिलाएं राखी बांधने आयेंगी। कार्यक्रम का संचालन विजय बिंदवाल ने किया। इस मौके पर मदन मोहन शर्मा, ओपी उनियाल, राकेश रावत, मोहन पेटवाल, धन प्रकाश अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा, रमेश खंडूरी, कमला थपलियाल, शिव अरोड़ा दर्शनी सेमवाल, अनीता पुडीर, सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।