मसूरी:- किसानों की देशव्यापी हड़ताल का समर्थन करते हुए संयुक्त ट्रेड यूनियन समन्वय समिति के बैनर तले शहीद भगत सिंह चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया और किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य देने के साथ ही देश में महंगाई और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर उप जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति और उत्तराखंड राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
इंडिया गठबंधन ने किसानों के समर्थन में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी, भाकपा, आम आदमी पार्टी और ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की मांगों को जल्द पूरा करने के लिए केंद्र सरकार से अपील की। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि देशव्यापी हड़ताल को कांग्रेस पार्टी का समर्थन है और आज विभिन्न संगठनों द्वारा किसानों और मजदूर की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान देश के अन्नदाता है और उनकी जायज मांगों को सरकार को पूरा करना चाहिए। वही मसूरी ट्रेड यूनियन समन्वय समिति के अध्यक्ष आरपी बडोनी ने कहा कि किसानों द्वारा पूर्व में भी आंदोलन किया गया है और एक बार फिर आंदोलन किया जा रहा है लेकिन केंद्र सरकार इसकी अनदेखी कर रही है, जिसका खामियाजा उन्हें आने वाले लोकसभा चुनाव में भुगतना होगा। इस मौके पर पूर्व विधायक मसूरी व उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि देश व्यापी किसानों के आंदोलन के समर्थन में ट्रेड यूनियनों सहित इंडिया गठबंधन के सहयोगी आगे आये हैं व किसानों के साथ केद्र सरकार जो छलावा कर रही है उसके विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दो साल पहले मोदी सरकार ने तीन काले कानून वापस लिए लेकिन एमएसपी लागू नहीं की। किसान चाहता है कि सभी फसलों पर एमएसपी लागू हो व सरकार उनकी फसलें खरीदे। लेकिन तानाशाह सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, एआईटीयूसी के अध्यक्ष आरपी बडोनी, गाइड यूनियन के अध्यक्ष विजय सिंह कठैत, बलबीर सिंह, स्कूल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पदम महापात्रा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, भवन निर्माण संघ के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, सीपीआई के मंत्री देवी गोेदियाल, आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता जय प्रकाश राणा, सोबन सिंह पंवार, पूरण सिंह नेगी, विरेंद्र डुगरियाल, मजदूर संघ अध्यक्ष रणजीत चौहान, मेघ सिंह कंडारी, नागेद्र उनियाल, चांद खान, राजीव अग्रवाल, महेश चंद, वसीम खान, रमेश राव, नफीस आदि मौजूद रहे।

