मसूरी:- मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उप जिला अधिकारी मसूरी के माध्यम से एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मसूरी की खस्ताहाल सड़कों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया की मुख्य सचिव के बैठक में लोक निर्माण विभाग, उत्तराखंड जल संस्थान, पेयजल निगम व विद्युत विभाग द्वारा आश्वस्त किया गया था कि 20 अप्रैल तक सभी कार्य पूर्ण कर दिए जाएंगे किंतु अभी तक माल रोड के अधिकांश कार्य अधूरे हैं, जिससे पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय व्यापारियों को भी परेशानी हो रही है तथा मसूरी की छवि खराब हो रही है
एसोसिएशन द्वारा मांग की गई है की 11 मई तक किताब घर से मलवा साफ किया जाए, ट्रक दुर्घटना के दौरान जो सड़क का भाग ढह गया था उसका कार्य शुरू किया जाए, किताब घर से कांबिलिगं की सामग्री हटाई जाए तथा पद्मीनी निवास होटल से हावर्ड होटल तक मलवे के ढेर को तुरंत हटाया जाए उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 11 मई तक यह सभी कार्य नहीं किए जाते हैं तो 11 मई को किताब घर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने में एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महासचिव जगजीत कुकरेजा, कोषाध्यक्ष नागेंद्र उनियाल, जय कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल थे।


I’ll definitely be reading more from you.
This post shines with passion and energy — fantastic!
This is why I love following your content.
This should be the standard for exciting writing — brilliant!
I can’t believe how much I loved this — fantastic job!
I appreciate how practical and helpful this post is.