सड़क के टूटे हिस्से से गिरा व्यक्ति घायल अवस्था में देहरादून उपचार के लिए भेजा गया

मसूरी:- पिक्चर पैलेस लंढौर मार्ग पर एमडीडीए पार्किंग के निकट जहां लगातार कुछ दिनों से भुधसाव हो रहा था आखिरकार कल रात्रि को एक व्यक्ति गहरी खाई में गिरा व्यक्ति का नाम वीरेंद्र उपाध्याय बताया जा रहा है जो की होटल आशियाना प्राइड में बिजली का कार्य करता है, जिसे बेकर हिल निवासियों सहित लंढौर बाजार के कुछ समाजसेवी युवकों द्वारा तत्परता दिखाते हुए सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया युवक के सर पर गहरी चोट बताई जा रही है तथा रीड़ की हड्डी में भी चोट बताई जा रही है ,घटना रात्रि लगभग 10:30 बजे की है।

लंढौर बाजार के कुछ समाजसेवी युवकों ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया तथा उनके घर का पता लगाकर उनके परिजनों के साथ रात्रि में ही घायल व्यक्ति को एंबुलेंस द्वारा देहरादून अस्पताल भेजा गया समय पर सहायता मिलने से उम्मीद की जा रही है की घायल व्यक्ति को उचित इलाज मिल जाए वह वह पुनः स्वस्थ हो जाए लेकिन सवाल यह उठता है कि प्रशासन को एक सप्ताह से पता था कि यहां पर सड़क धीरे-धीरे दरक रही है तो इस संबंध में उचित कार्रवाई क्यों नहीं की गई ,सलाम उन नवयुवकों को भी जिन्होंने रात्रि में अपने सभी कार्य छोड़कर घायल व्यक्ति की मदद की।