मसूरी:- सर जार्ज एवरेस्ट को जाने वाले पार्क रोड पर स्थानीय निवासियों की आवाजाही बंद करने व बैरियर लगाने पर एसडीएम ने पीड़ित पक्ष के साथ वार्ता की तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
एसडीएम सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम अनामिका ने कहा कि सर जार्ज एवरेस्ट के आस पास रहने वाले लोगों की परेशानी को सुना गया व उन्हें घर जाने में परेशानी हो रही है इसकी जांच करवाई जायेगी व उनकी समस्या का समाधान किया जायेगा। इस मामले को प्राथमिकता से लिया जायेगा। इस अवसर पर अभय शर्मा ने कहा कि जार्ज एवरेस्ट जाने वाली रोड नगर पालिका की है , यह रोड दो सौ साल पुरानी रोड है वहां पर तीस से चालीस लोग प्रभावित है यह रोड क्लाउड एंड तक जाता है। पर्यटक विभाग द्वारा यह मार्ग निजी कंपनी को दिया गया है जो कि उनके रिस्तेदारों को नहीं जाने दिया जाता व पर्यटकों का स्वागत बंदूको से किया जाता है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जायेगा। जय प्रकाश राणा ने कहा कि यह प्रकरण दो वर्षो से चल रहा है आरटीआई में सारी सूचना हमारे पास है। बैठक में एसडीएम को बताया कि यह रोड कामन पाथ है लेकिन आज निजी कंपनी ने मार्ग बंद कर दिया व बैरियर लगा अवैध वसूली की जा रही है। एसडीएम से मांग की जो भी इस घोटाले में दोषी पाया जाय उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। भगत सिंह कठैत ने कहा कि एसडीएम ने सारे कागज देखे व उनके भी समझ में आया कि गडबड है, एसडीएम ने दोनों पक्षों को बुलाया था लेकिन पर्यटन विभाग नहीं आया। एसडीएम को पूरा रिकार्ड दिखाया गया उन्होंने चार दिन का समय दिया है हमें उम्मीद है कि संतोष जनकरास्ता निकलेगा।