मसूरी:- नगर पालिका परिषद ने गिरासू भवनों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने कहा कि मसूरी में सर्वे में 19 गिरासू भवन चिन्हित किये गये है,जिसमें से दो ने अपने भवनों की मरम्मत करवा दी अब 17 गिरासू भवन है, जिन्हें स्वयं तोड़ने के लिए कहा गया था जिस पर आज नगर पालिका ने गिरासू भवनों पर कार्रवाई शुरू कर दी जिसमें तीन भवनों के खिलाफ कार्रवाई की गई जिसमें एक पालिका की बाटाघाट में संपत्ति थी, वहीं एक राधाभवन व एक लंढौर में था। वहीं कहा कि सभी 17 भवन गिराये जायेगे व जो भवन स्वामी स्वयं गिरा रहे है उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जायेगी लेकिन जो नहीं तोड रहे उन्हें पालिका तोड़ेगी व उनसे तोड़ने का खर्चा वसूला जायेगा।

जहां तक क्राइस्ट चर्च का मामला है तो वह गिरासू है अगर इसाई समाज उसकी मरम्मत करवा देता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जायेगी ,उन्हें एमडीडीए से परमिशन लेकर मरम्मत करानी चाहिए। अगर हेरिटेज है लेकिन गिरासू है तो उसे हेरिटेज नहीं माना जा सकता।

