मसूरी:- कैमल बैक रोड पर रूकमणी निवास क्षेत्र में इन दिनों गुलदार का आंतक बना हुआ है जिससे स्थानीय निवासियों में भय व्याप्त है कि उन पर गुलदार हमला न कर दे। गुलदार के आने से लोगों को शाम ढलते ही घरों में कैद होने पर मजबूर होना पड़ा रहा है।
कैमल बैक रूकमणी निवासी मनोज ने बताया कि तीन चार दिनों से लगातार शाम के सात से आठ बजे के बीच गुलदार आ रहा है। जिससे क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त है व लोग शाम ढलते ही घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं स्थानीय निवासी राकेश ने बताया कि इस क्षेत्र में लगातार गुलदार के आने से भय बना हुआ है उन्होंने बताया कि एक माह पूर्व उनकी गाय को भी गुलदार ने मार दिया व विगत दो दिन पहले उनके घर के आंगन से कुत्ते को ले गया। उन्होंने कहाकि उनके छोटे छोटे बच्चे है जो आंगन में खेलते हैं, डर है कि कहीं गुलदार उन पर हमला न कर दे। उन्होंने बताया कि रूकमणी निवास क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग रहते है व सभी डरे हुए हैं। इस संबंध में डीएफओ मसूरी अमित कंवर ने पूछने पर बताया कि उन्हें सूचना मिल गयी है व वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा जा रहा है वहीं रात को गश्त करने के निर्देश भी दिए गये हैं ताकि लोगों में भय समाप्त हो सके।