रोड निर्माण में गुणवत्ता पर उठे सवाल के बाद अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया।

मसूरी:- पौने तीन करोड़ की लागत से बनायी जा रही रोड पर बनते ही रोड के उखड़ने का मामला आने पर स्थानीय लोगों व सभासद जसबीर कौर ने हंगामा किया जिस पर रातो रात रोड की लीपापोती की गई व उसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी,  पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी व मंत्री गणेश जोशी के प्रतिनिधि मोहन पेटवाल ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
मौके पर निरीक्षण के दौरान सभासद जसबीर कौर ने रोड की गुणवत्ता पर सवाल खडे़ किये जिस पर लोक निर्माण विभाग के अभियंता ने रोड के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें अभी तीन लियर का कार्य होना है। मौके पर मौजूद पालिका सभासद जसबीर कौर ने कहा कि तीन दिन से रोड का कार्य हो रहा है, लेकिन इसमें गुणवत्ता का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा गया जिस पर स्थानीय जनता ने मौके पर जाकर हंगामा किया। जिस पर आज निरीक्षण किया गया व मौके पर देखा गया कि साढे तीन इंच मोटी लियर पडनी थी वह नहीं पड़ी व उन्होंने कहा कि अभी कार्य बाकी है आगे इसमें और लियर पड़नी है। विभाग ने कहाकि वह पूरी साढे तीन इंच लियर डालेंगे। उन्होंने कहाकि जनता ने 15 साल इस रोड का इंतजार किया है, व जनता अब चुप रहने वाली नहीं है व न हीे पैसे का दुरूपयोग होने देंगे। मौके पर मौजूद अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि जो कार्य हुआ है वह प्रथम लेयर में अच्छा कार्य हुआ है जहां चैंबर है वहां पर उन्हें उपर उठाया जायेगा व उसके बाद रोड बनेगी। वहीं रोड के किनारे नालियों का निर्माण भी किया जायेगा व रोड में पानी की निकासी के लिए कलवर्ट भी खोले जायेगे। मौके पर मौजूद पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि मोती लाल नेहरू मार्ग पर बन रही रोड की शिकायत पर अधिकारियों को लेकर मौके पर आये है, अगर रोड बनाने में धांधली की गई तो हम सरकार के खिलाफ भी जायेगेे। लेकिन मौके पर कार्य ठीक पाया गया व कहा कि पहली लेयर थी जो पड़ते ही नरम रहता है जिस पर लोगों ने हंगामा किया, मौके पर क्षेत्रीय सभासद भी मौजूद रही व संतोष व्यक्त किया ऐसे में बेमतलब की राजनीति नही की जानी चाहिए। अगर आगे कार्य ठीक नहीं होगा तो वह भी आवाज उठायेंगी। मौके पर मंत्री प्रतिनिधि मोहन पेटवाल, अरविंद सेमवाल, पालिका सभासद सचिन गुहेर, पवन थलवाल, विशाल खरोला, बीएस नेगी आदि मौजूद रहे।