मसूरी :- मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी आकर गुरू पूर्णिमा का पर्व मनाया व इस मौके पर लाइब्रेरी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के मुख्य पुजारी, गुरूद्वारे के ग्रंथी सहित ,महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य मनोज रयाल को माला पहनाकर व शॉल भेंट कर सम्मानित किया व कहा कि गुरू ही है जिनके माध्यम से शिक्षा मिलती है व जीवन में आगे बढने का अवसर मिलता है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल भी मौजूद रहे।

