मसूरी:- प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व मसूरी विधायक गणेश जोशी ने मसूरी स्थित उदासीन कृष्ण आश्रम पहुंचकर ब्रज के प्रसिद्ध संत कार्ष्णि स्वामी गुरुशरणानंद जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कैबिनेट मंत्री जोशी कार्ट मैकंजी रोड स्थित उदासीन कृष्ण आश्रम पहुचे व स्वामी गुरूशरणानंद जी महाराज का आर्शीवाद लिया वहीं मंत्री जोशी और स्वामी गुरुशरणानंद जी महाराज के बीच इस दौरान गहन आध्यात्मिक चर्चा हुई। दोनों ने सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को लेकर संवाद किया तथा मानव कल्याण के लिए आध्यात्मिक मार्गदर्शन की महत्ता पर बल दिया। वहीं इस मौके पर उन्होंने आश्रम में आयोजित भजन कीर्तन में भी प्रतिभाग किया व प्रसाद ग्रहण करने के बाद वापस लौटे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इस मुलाकात को अत्यंत सौभाग्यपूर्ण बताया और कहा कि संतों का सान्निध्य जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है व आश्रम में आकर आत्मिक शांति का अनुभव होता है। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मंत्री प्रतिनिधि मोहन पेटवाल, भाजपा मसूरी मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, विजय बिंदवाल, गुड मोहन राणा, जगजीत कुकरेजा सहित आश्रम के संत व श्रद्धालु मौजूद रहे।