मसूरी:- नगर पालिका परिषद वार्ड नंबर छह की सभासद रूचिता गुप्ता ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर मांग की है कि उनके वार्ड में नाले खालों की सफाई करवायी जाय व क्षेत्र में पड़े मलवे को हटाया जाय ताकि जनता को हो रही असुविधा से मुक्ति मिल सके।
पालिका सभासद रूचिता गुप्ता ने ज्ञापन मेे अवगत कराया है कि आगामी बरसाती सीजन को देखते हुए वार्ड नंबर छह के बंद पड़े नाले खालों को खुलवाकर सफाई की जाय, ताकि बरसात में लोगों को होने वाली परेशानियों से बचाया जा सके। ज्ञापन में कहा गया कि नालों खालों की सफाई बरसात से पहले करवाना आवश्यक है, बरसात होने पर बंद नालों के कारण क्षेत्रीय जनता के घरों व दुकानों में पानी भर जाता है जिससे परेशानी होने के साथ ही लोगों का नुकसान भी होता है। वहीं लोगों को पानी सड़क पर बहने से आने जाने में परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। वहीं ज्ञापन में अवगत कराया गया कि वार्ड नंबर छह में कई स्थानों पर भरी मात्रा में निर्माण व अन्य प्रकार का मलवा पड़ा है, जिससे लोगों को परेशानी होती है वहीं बरसात में यह मलवा सड़कों से बह कर नालों खालों को बंद कर देता है। जो किसी न किसी आपदा का कारण बन सकता है। उन्होंने मंांग की कि बरसात से पहले नालों खालों की सफाई करवायी जाय व मलवों को हटाया जाय। जिस पर अघिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह ने पालिका लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल इस संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश दिए व कहाकि बरसात से पहले सभी नालों को खोला जाय व मलवा हटाया जाय ताकि जनता को परेशानी न हो।