मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने सीएमओ देहरादून, एसडीएम मसूरी के माध्यम से मंत्री गणेश जोशी व जल संस्थान को ज्ञापन देकर विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की है।
मसूरी:-उप जिला चिकित्सालय में सीएमएस के माध्यम से सीएमओ को ज्ञापन देकर मांग की गई है कि विगत कुछ समय से कर्मचारी राज्य बीमा निगम का कार्यालय बंद होने से कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में अवगत कराया गया कि मसूरी में पांच हजार कर्मचारी विभिन्न संस्थानों में कार्यरत हैं लेकिन कर्मचारी राज्य बीमा निगम का कार्यालय 15दिनों से बंद होने पर कर्मचारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, व जब कार्यालय खुला रहता है तो बिजली न होने का बहाना बनाकर कर्मचारी कार्य नहीं करते। मांग की गई कि कर्मचारियों की समस्याओं को समझते हुए कर्मचारी राज्य बीमा निगम का कार्यालय खोला जाय वहीं ज्ञापन में अस्पताल से संबंधित समस्याओं के समाधान की भी मांग की गई। वहीं दूसरा ज्ञापन प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी को उप जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से दिया गया जिसमें मांग की गई कि वार्ड नबर 13 नगर पालिका क्षेत्र दूधली बुल्हाट, पंदेई छसखेत, गढी व गढी डांडा गांव के निवासियों को मसूरी तहसील से जोड़ा जाय। ज्ञापन में अवगत कराया गया कि नगर पालिका के इस क्षेत्र को विकास नगर तहसील में रखा गया है जिस कारण यहां के ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं को लाभ नहीं मिल पा रहा है। दो प्रशासनिक इकाईयों के बीच फंसे होने के कारण यह क्षेत्र पूरी तरह से उपेक्षित है। मांग की गई कि दूधली स्थितत प्राथमिक विद्यालय में एक गोष्ठी रखी जाय जिसमें विकाखंड सहसपुर,व तहसील विकासनगर के अधिकारियों के साथ ही कृषिउ उद्यान, ग्रामीण विकास, वन विभाग के अधिकारियों को बुलाया जाय ताकि ग्रामीणों की विभागों से संबंधित समस्याओं का निस्तारण हो सके। वहीं एक अन्य ज्ञापन जल संसथान मसूरी के अधिशासी अभियंता को दिया गया है, जिसमें मांग की गई है कि स्प्रिंग रोड पर प्राकृतिक जल स्रोत को जिसे जल संस्थान ने बंद कर दिया है उसे तत्काल पूर्व की भंाति खोल दिया जाय ताकि आम जनता को इस झरने का लाभ मिल सके। ज्ञापन देने वालों में व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा, नागेद्र उनियाल, सलीम अहमद, उज्जवल नेगी, राजेश शर्मा, जोगेदर सिंह, ग्रामीण सुरेंद्र, सलोनी, बनवारी लाल, सीमा, मोहन सिंह, धर्म सिंह, आशा, गोपाल सिंह बिष्ट, कोमल, संतराम, अजीत आदि थे।