हेल्पस इंटरनेशनल स्कूल वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सांस्कृति कार्यक्रम कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मसूरी:-हेल्पस इटरनेशनल स्कूल जोड़ी खटटा पानी के वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने जहां मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी वहीं  क्रिसमस का पर्व भी मनाया गया।
स्कूल के सभागार में आयोजित वार्षिकोत्सव में विद्यालय में पढ रहे नन्हे मुन्ने बच्चों ने एक से बढकर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया इस मौके पर बच्चों ने गढवाली, हिंदी, पंजाबी जौनपुरी आदि लोकगीत व नृत्य किए वहीं संदेशप्रद नाटक की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस मौके पर स्कूल के निदेशक मनोज डालिया ने वर्ष भर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला व बच्चों का आहवान किया कि पढाई कर अपने गांव का नाम रोशन करें व हरक्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। इस मौके पर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सुनील रौछेला ने बच्चों को वार्षिकोत्सव की बधाई दी व बच्चों के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना की व कहाकि ऐसे कार्यक्रमों में बच्चों की प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि मामचंद, विद्यालय प्रबंधक विलियम लेजुरियस, प्रधानाचार्य जितेंद्र भारती, लवीन विकास, शकुंतला, रीता, संजीव, सूरजपॉल, दीपक चंद, भूरी देवी, सक्का देवी सहित ग्रामीण व अभिभावक मौजूद रहे।