मसूरी:- वरिष्ठ पत्रकार सरदार हरबचन सिंह का हरिद्वार में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन पर पत्रकारांे सहित सामाजिक संस्थाओं व राजनैतिक दलों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
सीमांत प्रहरी साप्ताहिक के संपादक हरबचन सिंह का निधन 81 वर्ष की आयु में हरिद्वार में होने की सूचना पर मसूरी में शोक की लहर छा गई। वह अपने पीछे पुत्र डा. जसप्रीत सिंह व पत्नी रवीद्र कौर सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये। पत्रकार हरबचन सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। व इन दिनों अपने पुत्र के साथ हरिद्वार में रह रहे थे। उनके निधन पर मसूरी के पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया। मसूरी प्रेस क्लब के सदस्यों समेत नगर के सामाजिक संगठनों व राजनैतिक दलों ने शोक व्यक्त किया। सरदार हरबचन सिंह पत्रकारिता के साथ समाज सेवा में रोटरी क्लब, गुरू सिंह सभा लंढौर व तिलक लाइब्रेरी से जुड़े रहे। पत्रकार प्रदीप भंडारी ने भी हरबचन सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उनके निधन की सूचना पर मसूरी प्रेस क्लब ने गहरा दुःख व्यक्त किया व दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की व पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया। इस मौके पर मसूरी प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील सिलवाल, महासचिव सूरत सिह रावत, बिजेंद्र पुंडीर, शूरवीर भंडारी, हरीश कालरा, नरेश नौटियाल, मोहसिन अहमद, राजवीर राैंछेला, धमेंद्र धाकड़, तान्या सैली, आशीष भटट, भानू काला, अमित गुप्ता, उपेद्र लेखवार, सुमित कंसल, शिव अरोडा आदि मौजूद रहे।

