मसूरी:- आरएन भार्गव इंटर कालेज में हरेला पर्व पर छात्रों व शिक्षकों ने एक वृक्ष मां के नाम स्लोगन के साथ वृक्षारोपण किया। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए विद्यालय परिसर में पौधे रोपे गये। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुज तायल ने कहा कि हरेला पर्व मातृ-प्रेम व प्रकृति-प्रेम’की भावना से मनाया जाना चाहिए इसीलिए एक वृक्ष मां के नाम, प्रकृति के संग जीवन का सम्मान के माध्यम से विद्यालय परिसर में वृक्षा रोपण किया गया। इस मौके पर फलदार, छायादार, शोभाकार व पुष्प के पौधे रोपे गये। पर्यावरणीय जागरूकता के इस आयोजन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुज तायल के साथ ही वरिष्ठ प्रवक्ता विजय प्रसाद भट्ट, प्रवक्ता रंजना पंवार, डॉ. मयूष रावत, विमला गौड़, नरेश कोटनाला, संजीव प्रसाद जोशी, बलबीर, शैलेन्द्र बिष्ट, वरिष्ठ सहायक आशीष खंडूरी एवं परिचारक भोलाराम’ ने सहित छात्रों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

