चिकित्सा शिविर में 300 से अधिक नाक ,कान ,गला व आंख के रोगियों की हुई जांच।

मसूरी। बार्लोगंज स्थित बेनेवेलोएंस केयर एवं हंस फाउंडेशन हास्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में आंख, कान, नाक एंव गला चिकित्सा परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें रोगियों को निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। शिविर में तीन सौ से अधिक लोगों की जांच की गई।
बार्लोंगंज बेनेवेलोएंस केयर एवं हंस फाउडेशन हास्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित नाक, कान, गला व नेत्र रोग जांच शिविर में हंस फाउंडेशन की ओर सेे ईएनटी सर्जन डा. राकेश रावत, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. विकास एवं बेनेवेलोएंस केयर की ओर से डा. स्नेहा पंवार ने रोगियो का परीक्षण किया। इस मौके पर नेत्र रोगियों को निःशुल्क चश्में वितरित किए गये व अन्य रोगियों को दवा वितरित की गई। शिविर में जांच के दौरान 40 रोगियों के आंख के व 22 के ईएनटी रोगियों के आपरेशन हंस फाउंडेशन की ओर से किए जायेंगे जिनके लाने ले जाने व आपरेशन के बाद वापस छोडने की व्यवस्था हंस फाउंडेश की ओर से किया जायेगा।