लायंस क्लब हिल्स मसूरी व सद्भावना मसूरी ने किया निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन।

मसूरी:- लायंस क्लब हिल्स व सद्भावना मसूरी ने संयुक्त रूप से निशुल्क परामर्श चिकित्सा शिविर का आयोजन किया, कैलाश अस्पताल देहरादून के सहयोग से राधा कृष्ण मंदिर के सभागार में आयोजित शिविर में 150 लोगों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निशुल्क दवा, ईसीजी, ब्लड शुगर व रक्तचाप  की जांच कराईं । जांच दल में कैलाश अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर अंजली शर्मा, डॉक्टर ज्योति गौतम, जनरल फिजिशियन डॉक्टर नावेद, ऑर्थोपेडिक डॉक्टर सुशील कुमार एवं कैंसर रोग  विशेषज्ञों द्वारा जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई

इस अवसर पर लायंस क्लब हिल्स के अध्यक्ष अनुज तायल ने कहां की मसूरी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण लोगों के स्वास्थ्य लाभ के लिए यह शिविर लगाया गया है जिसमें भारी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। सद्भावना मसूरी के अध्यक्ष सुनील पवार ने कहा कि पूर्व में भी सद्भावना संस्था द्वारा समाज सेवा के कार्य किए जाते रहे हैं इसी कड़ी में स्वास्थ्य  शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी दोनों संस्थाओं द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर लायंस क्लब के हेल्थ चेयर पर्सन शिव अरोड़ा, लायंस रविंद्र गोयल, वीरेंद्र राणा, ए एस पवार, संदीप अग्रवाल, राजीव गोयल, सद्भावना के महासचिव अरविंद सोनकर, हेल्थ चेयरमैन  भगवती प्रसाद कुकरेती, जसवीर कौर, संतोष आर्य, भरोसी रावत, सोनिया, राजेश कनोजिया, अमित भट्ट, सतीश ढौंडियाल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *