बारिश से दुकान ढही, भारी नुकसान, पालिकाध्यक्ष व नायब तहसीलदार ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।

मसूरी:- पर्यटन नगरी में लगातार हो रही बारिश के कारण मसूरी कैंपटी रोड पर एक दुकान ढह गयी जिससे दुकानदार का नुकसान हो गया। सूचना मिलने पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, क्षेत्रीय सभासद रणवीर सिंह कंडारी व नायब तहसीलदार कमल राठौर ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया व हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
बारिश के कारण मसूरी कैंपटी रोड पर होटल वाइल्ड फ्लावर के निकट दलबीर सिंह गुसांई की दुकान गिर गयी जिससे उनका बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। बताया गया कि घटना सुबह पांच बजे की है। सूचना पर पालिकध्यक्ष मीरा सकलानी वार्ड नंबर 12 के सभासद रणवीर सिंह कंडारी व प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार कमल राठौर व गोविंद मौके पर पहुंचे व घटना का निरीक्षण किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि दुकान गिरने से काफी नुकसान हुआ है वहीं उसके बगल में एक अन्य निर्माण को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी प्रशासन के माध्यम से हर संभव सहायता करने का प्रयास किया जायेगा।