हिलबर्ड स्कूल में मेले का आयोजन, मनोरंजक खेलों के साथ लजीज व्यंजनों का आनंद लिया।

मसूरी:-  हिलबर्ड स्कूल में वार्षिक मेले का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चों, अभिभावकों व अन्य स्कूलो से आये बच्चों ने प्रतिभाग किया व मनोरंजन के खेल खेलें व लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। इस मौके पर लक्की ड्रा भी निकाला गया।
हिलबर्ड स्कूल में आयोजित वार्षिक मेले में संगीत की मधुर धुनों के बीच मेले में आये छात्र छात्राओं, अभिभावकों ने जमकर आनंद लिया। मेले में विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेलों के साथ लजीज व्यंजनों के स्टाल लगाये गये थे वहीं लक्की ड्रा भी निकाला गया।

 

इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या कुसुम एन द्विवेदी ने कहा कि विद्यालय के लिए बहुत अच्छे वातावरण में मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें बच्चे पूरे उत्साह के साथ भाग लेते है। मेले का उददेश्य बच्चों में नेतृत्व क्षमता व आत्मविश्वास को बढावा देना है। जिसमें बच्चे पढाई के माहौल के हटके नई चीजें सीखते है कि वे किस तरह से शॉपिंग करनी है, कूपन से खाने ,खेलने की जरूरतें किस तरह पूरी करते है जो स्कुली  शिक्षा से अलग हटके शिक्षा देने का कार्य होता है। मेले की तैयारी स्कूल के सेशन के अंत में शुरू की जाती है व जब नया सेशन शुरू होता है तो इसको अंतिम रूप देना शुरू कर दिया जाता है मेले में जो डेकोरेशन की जाती है उसे बच्चे व शिक्षक शिक्षिकाएं तैयार करती है, यह हॉबी क्लास में बच्चों को सिखायी जाती है जिसे मेले में डिसप्ले किया जाता है।

 

मेले में अभिभावक व शिक्षक एक दूसरे से मिलते है व बातें करते है व एक अलग तरह का माहौल होता है। इस मौके पर बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक, विभिन्न स्कूलों के बच्चों सहित स्कूल के निदेशक प्रदीप द्विवेदी व शिक्षक शिक्षिकाएंभी मौजूद रहे।