मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में होली का पर्व उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर व गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी, वही मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित होली कार्यक्रम में लोक गायिका प्रियंका मेहर के गीतों का लोगों ने जमकर आनंद लिया व नृत्य किया।
पर्यटन नगरी में होली का उत्सव बडे ही उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया। हर गली मुहल्ले में होलियारों की टीम ने लोगों के साथ होली खेली, वही महिलाओं की टीम ने भी घर घर जाकर होली खेली व जमकर लोक गीतों पर नृत्य किया। इस मौके पर मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के माध्यम से कुलडी सिर्ल्वटन पार्किग में सार्वजनिक होली कार्य क्रम आयोजित किया गया व जमकर होली खेली। इस मौके पर उत्तराखंड कीं मशहूर लोक गायिका प्रियंका मेहर ने अपने गीतों से वहां मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया और दर्शकों की फरमाइश पर कई गीत सुनाए और सभी की फरमाइशों को पूरा किया। होली कार्यक्रम में स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों ने भी जमकर होली कार्यक्रम का आनंद लिया व नृत्य किया। साथ ही पर्यटकों ने भी जमकर होली का भरपूर आनंद लिया व जमकर एक दूसरों के गुलाल लगाया। वहीं विदेशियों ने भी होली का आनंद लिया। इस मौके पर लोक गायिका प्रियंका मेहरा ने कहा कि वह होली में पहली बार स्टेज शो कर रही हैं।मसूरी में जनता से बहुत प्यार मिला व जनता ने भी पूरा एन्जवाय किया। इस मौके पर उन्होनें सभी को होली की शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर मसूरी ट्रेडर्स एंड वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि उनकी संस्था के द्वारा सभी पर्वा को धूमधाम के साथ मनाया जाता है और आज सैकड़ो की संख्या में यहां पर लोगों ने होली मिलन कार्यक्रम में भाग लिया व कार्यक्रम का जमकर आनंद लिया। उन्होंने कहा कि मसूरी में केवल मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन ही मसूरी में होली पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित करती है जिसमें स्थानीय लोगों सहित पर्यटक भी पूरा आनंद लेते हैं और कार्यक्रम को अधिक आकर्षक बनाने के लिए लोक गायिका प्रियंका मेहर ने अपनी प्रस्तुति देकर सभी को आनंदित किया। इस मौके पर सभी को रंग निशुल्क दिए गये व सभी के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई। इस मौके पर महाराष्ट्र से आई पर्यटक मेघा पटेल ने कहा कि यहां पर होली का बहुत ही सुंदर आयोजन किया गया था और उन्होंने भी इसका जमकर आनंद लिया व आने वाले पर्यटकों का आहवान किया कि होली पर मसूरी अवश्य आए, यहां पर सुरक्षित एवं सुंदर होली खेली जाती है। अंत में शहीद भगत सिंह चौक पर मटकी फोड़ने का कार्यक्रम किया गया वह मटकी फोड़ने वाली टीम को नगद धनराशि दी गई तथा लकी ड्रा भी निकल गया। इस अवसर पर संगठन के सचिव जगजीत कुकरेजा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र उनियाल, अतुल अग्रवाल, शिव अरोडा, जोगेंद्र कुकरेजा, मनोज अग्रवाल, अनुज तायल, सोनम अग्रवाल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

