मसूरी:- छावनी क्षेत्र में गुरूद्वारा चौक से मलिंगार जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक वाहन में रखा डीजल गिरने से रोड़ पर फिसलन हो गई जिस कारण बड़ी संख्या में स्कूटी सवार गिर गये व कई चोटिल हो गये। जिस पर स्थानीय दुकानदारों व निवासियों ने बुरादा डाला जिसके बाद ही दुपहिया वाहन चल सके।
छावनी क्षेत्र में गुरूद्वारा चौक से मलिंगार जाने वाले मुंख्यमार्ग पर एक वाहन से डीजल गिर गया जो सड़क पर फैल गया,डीजल गिरने से रोड पर फिसलन हो गयी व आने जाने वाले लोगों के साथ ही दुपहिया व चार पहिया वाहनों को भी फिसलन का सामना करना पड़ा। रोड पर आने जाने वाले स्थानीय स्कूटी सवारों सहित पर्यटकों की स्कूटियां बड़ी संख्या में गिरी व कई लोग चोटिल हो गये। वहीं कई चार पहिया वाहन भी फिसले लेकिन वह बच गये। रोड पर फिसलन होने पर स्थानीय दुकानदारों व निवासियों ने रोड पर बुरादा डाला जिसके बाद रोड की फिसलन कुछ कम हुई व खुद स्थानीय व्यापारी स्कूटी सवारों को सचेत करते रहे ताकि चोटिल न हो। स्थानीय निवासी राजेश मल्ल ने बताया कि यह घटना करीब साढे दस बजे सुबह की है जब एक वाहन में रखा डीजल रोड पर गिर गया। उसके बाद रोड पर फिसलन हो गई व एक के बाद एक दोपहिया वाहन गिरते गये व कई चालक चोटिल हो गये तब दुकानदारों ने बुरादा एकत्र किया व रोड पर डाला। उन्होंने बताया कि फिसलन होने के कारण चालीस से पचास स्कूटी सवार जिसमें स्थानीय व पर्यटक भी थे फिसल गये व स्कूटियों को भी नुकसान हुआ। वहीं बुरादा डालने के बाद दुकानदार स्कूटी सवारों को सचेत करते रहे ताकि कोई फिसले नहीं। उन्हांने बताया कि खड़ी चढाई होने के कारण स्कूटी सवार आते व जाते समय फिसलने पर बैलेंस नहीं बना पा रहे थे व उनकी स्कूटियां गिरती गई। जिन्हें स्थानीय लोगों ने उठाया, जबकि कई चोटिल भी हो गये।

