पर्यटन नगरी में बकरीद का पर्व धूमधाम से मनाया गया

मसूरी:-पर्यटन नगरी में बकरीद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने मस्जिदों में जाकर नमाज पढ़ी व एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी व देश में अमन चैन की कामना की। नमाज के बाद घरों में बकरों की कुर्बानी दी गई।
बकरीद का पर्व पहाड़ों की रानी मसूरी में पारंपरिक तरीके से मनाया गया। इस मौके पर लंढौर, कुलड़ी, लाइब्रेरी, धोबीघाट सहित झडीपानी ईदगाह में नमाज पढी गयी व एक दूसरों को ईद की बधाई के साथ देश में अमन व शांति की कामना की गई। इस मौके पर घरों में बकरों की कुर्बानी दी गई। जिसे रिश्तेदारों सहित मेहमानों को परोसा गया। ईद के पर्व को लेकर पुलिस ने सभी मस्जिदों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। वहीं विभिन्न समुदायों के लोगों सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की बधाई दी।