मसूरी :-इन दिनों मसूरी में इंडेन गैस सेवा में हो रही घटतोली से जनता में भारी आक्रोश है । घटतोली का नुकसान उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। हर गैस के सिलेंडर में तीन किलो से एक किलो तक गैस कम दी जा रही है तथा इंडेन गैस एजेंसी के भ्रष्टाचार का शिकार आम उपभोक्ता के बनना पड़ रहा है।
पर्यटन नगरी में इंडेन गैस सेवा के माध्यम से वितरित की जाने वाले गैस सिलेंडरों में घटतोली की लगातार शिकायतें मिल रही है। लेकिन जिस कंपनी को ठेका दिया है वह न तो ग्राहकों को गैस सिलेंडर तोल कर देता है और न ही सिलेंडर की होम डिलीवरी करता है, जिससे ग्राहकों में आक्रोश बढ रहा है। इसी कड़ी में जब लंढौर चौक पर गैस वितरित किया जा रहा था तो उपभोक्ताओं ने सिलेंडर में गैस कम लगी व तोलने को परिवहन कर्ता के कर्मचारी गौरव को कहा तो उन्होंने गैस तोलने से मना कर दिया। जिस पर गैस कंपनी के कर्मचारी गौरव से लोगों की कहासुनी हुई। लेकिन वह मामने को तैयार नहीं था, इस पर लोगों ने गैस सिलेडर पास की सब्जी मंडी में तुुलवाला तो एक सिलेंडर में तीन किलो गैस कम निकली जिस पर अन्य उपभोक्ताओं ने भी गैस सिलेंडर तुलवाये तो सभी में गैस कम निकली, किसी में तीन किलो, किसी में दो किलो गैस कम थी। जब उनसे कहा गया कि गैस को तोल कर दे तो साफ मना कर दिया जाता है कि उनके पास कांटा नहीं है। इस पर मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री जगजीत कुकरेजा ने कहा कि इंडेन गैस कंपनी के माध्यम से वितरित की जा रही गैस सिलेंडरों में लंबे समय से गैस कम होने की शिकायतें आ रही थी जिस पर आज जब उनसे कहा गया कि सिलेंडर तोल कर दो तो उन्हांेने सिलेंडर तोलने से साफ मना कर दिया जिस पर उन्होंने एक सब्जी मंडी में गैस तुलवाये तो हर सिलेंडर में गैस कम निकली। इस संबंध में इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक संजय रावत ने कहा कि लंढौर गुरूद्वारा क्षेत्र में गैस कम होने की शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से मिली जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उनके द्वारा महाप्रबंधक विपणन व प्रशासन को पत्र लिखकर परिवहन कर्ता का टेंडर निरस्त करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि इससे इंडेन गैस की छवि खराब हो रही है व उपभोक्ताओं में आक्रोश है। इस मौके पर एसोसिएशन के महामंत्री जगजीत कुकरेजा, राज कुमार, अतुल अग्रवाल, सहित उपभोक्ता सलमान, अनुजसिं, सुनील वंर्मा, संजय, नवीन पांडे, सुनील पंवार, प्रदीप कुमार,

