मसूरी :- उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणी बडोनी की साैं वीं जयंती मालरोड स्थित इंद्रमणी बडोनी चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया। इस मौके पर बडोनी चौक से शहीद स्थल तक पारंपरिक वाद्ययंत्रों व लोक नृतकों के साथ सांस्कृतिक यात्रा निकाली गई, व उसके बाद शहीद स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें बडी संख्या में पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया।

इंद्रमणी बडोनी विचार स्मृतिमंच के तत्वाधान में बडोनी चौक पर इंद्रमणी बडोनी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उनकी सौं वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मंच के महामंत्री प्रदीप भंडारी ने कहाकि इंदमणी बडोनी उत्तराखंड के गांधी थे जिन्होंने राज्य आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की व उनकी बदौलत उत्तराखंड राज्य मिला। वहीं वह संस्कृति कर्मी भी थे जिन्होंने उत्तराखंड के महान नायकों पर नाटक व गीत लिखे व उनके बारे में देश के कोने कोने तक कार्यक्रम कर उनके योगदान के बारे में अवगत कराया। लेकिन आश्चर्य है कि प्रदेश सरकार ने उनकी जयंती को सांस्कृतिक दिवस तो घोषित किया लेकिन सरकार की ओर से कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गये। इस अवसर पर मंच में अध्यक्ष पूरण जुयाल ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का स्वागत किया व कहाकि बडोनी ने उत्तराखंड के लिए जो किया उसे याद रखा जाना चाहिए व उनके बताये मार्ग पर चलकर ही उत्तराखंड आगे बढ सकता है। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहाकि इंद्रमणी बडोनी जहां सांस्कृतिक कर्मी थे वही वह ऐसे नेता भी थे जिन्होंने उत्तराखंड राज्य निर्माण की अलख जलाई व उसे अंजाम तक पहुंचाया। उन्होंने विधायक रहते जहां देवप्रयाग क्षेत्र का विकास किया वहीं उत्तराख्ंड के महान नायकों के बारे में पूरे देश को जानकारी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार व लेखक जय प्रकाश उत्तराखंडी, आरपी बडोनी, जय प्रकाश राणा, मीरा सकलानी, दर्शन रावत, श्रीपति कंडारी, सुनील उनियाल, केडी नौटियाल, परेद्र सकलानसी, बीना गुनसोला, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इंद्रमणी बडोनी की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन।
इंद्रमणी बडोनी की सौं वी जयंती पर इंद्रमणी बडोनी चौक से सांस्कृतिक यात्रा निकाली गई जो पारंपरिक वाद्य यंत्रों व लोक नृतकों के साथ शहीद स्थल तक गयी जहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तराखंड सस्कृति विभाग से आयी हंसा ग्रुप व व्यास ग्रुप के कलाकारों ने मनमोहन लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी। जिसमें लोक गायिका सुषमा व्यास, रजन राणा, ज्योत सिंह किरसाली, ने अपने गीतों से मंत्रमुग्ध किया वहीं लोक नृत्क ग्रुप लीडर विनोद मंमगाई के नेतृत्व में मीनाक्षी रावत, देविका राणा, नियति भटट, निहारिका, अजय संजवाल, करन राणा, मनदीप नेगी व उज्जवल नौटियाल ने मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुदि देकर दर्शकों का दिल जीता। इस मौके पर इंद्रमणी बडोनी स्मृति मंच के अध्यक्ष पूरण जुयाल, महामंत्री प्रदीप भंडारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, नरेद्र पडियार, गिरीश ढौडियाल, विजय बुटोला, जय प्रकाश उत्तराख्ंाडी, परेंद्र सकलानी, आदि मौजूद रहे।

