मसूरी:-भाजपा मसूरी मंडल ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के तहत देश की आजादी में योगदान देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों व मुख्य चौकों, चौराहों , शहीद स्थल की प्रतिमाओं सहित उप जिला चिकित्सालय में स्वच्छता अभियांन चलाया।
भाजपा अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में सबसे पहले पार्टी कार्यकताओं ने उप जिला चिकित्सालय में सफाई अभियान चलाया व कूड़ा एकत्र कर निस्तारण के लिए भेजा ,वहीं उसके बाद प. दीन दयाल उपाध्याय पार्क लंढौर, शहीद भगत सिंह चौक कुलड़ी, इंद्रमणि बडोनी चौक, शहीद स्थल झूलाघर, बाबा डा. भीमराव अबेंडकर चौक व गांधी चौक पर लगी प्रतिमाओं की साफ सफाई की व उनके समर्थन में नारेबाजी कर श्रंद्धाजलि अर्पित की। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर पूरे भारत में भाजपा पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत मसूरी में भी चलाया गया व सभी प्रतिमाओं के आस पा चूना व ब्लचिंग नगर पालिका की ओर से छिड़का गया। उन्होंने कहा कि देश को स्वतंत्रता बडे संघर्ष व बलिदान के बाद मिली जिस पर उनकी प्रतिमाओं की सफाई कर श्रंद्धाजलि दे रहे है इस पर सभी का दायित्व बनता है कि उन महापुरूषों के प्रति सम्मान व्यक्त करे व शहर को स्वच्छ रहने का संदेश दे रहे है। इस मौके पर मंडल महामंत्री नरेंद्र मेलवाल, पूर्व महामंत्री कुशाल राणा, शुभ विश्नोई, गुड मोहन राणा, विजय बिंदवाल, कमला थपलियाल, जशोदा शर्मा, सोबन मेहरा, अनीता धनाई, दर्शनी सेमवाल, आदि मौजूद रहे।

