मसूरी:- इनरव्हील क्लब ने तीज उत्सव धूमधाम से मनाया। इस मौके पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया व विभिन्न मनोरंजक खेलों तंबोला, गीत आदि गाये गये, वहीं तीज क्वीन का चुनाव हुआ।
कुलडी लंढौर मार्ग स्थित एक होटल के सभागार में इनरव्हील तीज उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरजा पांधी ने तीज पर लिखी कविता का पाठ कर किया। इसके बाद क्लब सदस्यों, मेहमान सदस्यों, बच्चों ने एक से बढकर एक नृत्य पेश किए व गीत गाये। वहीं तीज पर आधारित तंबोला सहित अन्य मनोरंजक खेल खेले , जिसका सभी ने जमकर आनंद लिया। इस मौके पर इनरव्हील की पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरजा पांधी ने सभी को तीज पर्व की शुभकामनाएं दी। वहीं इनरव्हील अध्यक्ष साधना साहनी ने तीज कार्यक्रम में सदस्यों व अतिाथयों का स्वागत किया व सभी को तीज की बधाई दी। कार्यक्रम में महिलाएं तीज पर्व के महत्व को समझते हुए पूरे श्रृंगार से साथ आयी थी। इस मौके पर तीज क्वीन की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें मनीषी संघल व अनीता बत्रा तीज क्वीन चुनी गयी जबकि अतिथि मेहमानों में स्मिता अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गयी। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष साधना साहनी ने नृत्य, गीत प्रतियोगिताओं व तीज क्वीन को पुरस्कार वितरित किए व उपहार दिए। अंत में लजीज व्यंजनों के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। इस मौके पर नीरजा पांधी, साधना साहनी, सारिका अग्रवाल, हर्षदा वोहरा, रीता जैन, अंजलि मित्तल, मनीषी संघल, शशि मित्तल, अनीता जैन, किरन त्रिपाठी, जैजैवंती कर्णवाल, रश्मि कर्णवाल, रीना माथुर, गीतू मनचंदा, अल्का जैन, अनीता बत्रा, प्रभा अग्रवाल, सहित अतिथि श्वीता अग्रवाल, पूर्वी मित्तल, भव्या, शिरिन, स्मिता अग्रवाल, कृति साहनी, आदि मौजूद रहे।
