मसूरी:- इनरव्हील क्लब मसूरी ने हरेला पर्व के तहत वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। वहीं क्लब दो और चरणों में वृक्षारोपण करेगा।
इनरव्हील क्लब ने हरेला पर्व के तहत वृक्षारोपण किया। जिसमें क्लब सदस्यों ने पौधे रोपे व जनता को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया वहीं उपस्थित सदस्यों ने एक-एक पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इनरव्हील क्लब मसूरी की अध्यक्ष साधना साहनी ने बताया कि अगस्त माह में वृक्षारोपण के कार्यक्रम के तहत दूसरे व तीसरे चरण में भी पौधा रोपण किया जायेगा। सदस्यों ने इस मौके पर लगाये गये पौधों की देखरेख का भी संकल्प लिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में पूर्व मण्डलाअध्यक्षा नीरजा पांधी, सचिव इनरव्हील क्लब मसूरी सारिका अग्रवाल, मनीषी संघल, जया कर्णवाल, रीता जैन, प्रभा अग्रवाल, शशि मित्तल,अनु गर्ग, रीना माथुर, रश्मि कर्णवाल, अनिता ब़़त्रा, गीतू मनचंदा, अलका जैन आदि मौजूद रहे। इस मौके पर इनरव्हील क्लब की पूर्व अध्यक्ष मनीषी सिंघल ने सभी को पौधे भेंट किए।

