मसूरी:- इनरव्हील क्लब की नई कार्यकारणी का अधिष्ठापन समारोह एक होटल के सभागार में संपन्न हो गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरजा पांधी ने इनरव्हील क्लब की निर्वाचित अध्यक्ष साधना साहनी को क्लब का कॉलर पहना कर अधिष्ठापित किया। वहीं इस मौके पर सचिव सारिका सहित पदाधिकारियों को भी अधिष्ठापित किया गया। वहीं मंडल की ओर से नीरजा पांधी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया जिस पर सदन ने खडे होकर व तालियां बजाकर स्वागत किया।
इनरव्हील अधिष्ठापन समारोह में अध्यक्ष रीता जैन ने कार्यक्रम में आये सभी सदस्यों का स्वागत किया व मुख्य अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरजा पांधी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुभारभ किया। इस मौके पर सचिव अंजलि मित्तल ने वर्ष भर के सेवा कार्यो व क्लब गतिविधियों की रिपोर्ट सदन में रखी व बताया कि क्लब ने स्वास्थ्य, शिक्षा, गरीब लडिकियों की शादी सहित पर्यावरण संरक्षण प्रमुख है। उन्होंने बताया कि गत कार्यकाल में 13गरीब लड़कियों की शादी करायी गयी, कोषाध्यक्ष जैजैवंती कर्णवाल, आईएसओ रश्मि कर्णवाल ने अपनी रिपोर्ट सदन में रखी। इनरव्हील क्लब अध्यक्ष रीता जैन ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को उनके कार्यकाल में सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। वहीं कहा कि पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरजा पांधी ने पूरे कार्यकाल में सहयोग किया व हौंसला बढाया चाहे वह यहां रही हो या बाहर रही हों। वहीं उन्होंने क्लब की गतिविधियों में भागीदारी ही नहीं की बल्कि सहयोग किया। इस मौके पर उन्होंने सहयोगियों को उपहार देकर सम्मानित किया। इसके बाद नई कार्यकारणी को अधिष्ठापित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरजा पांधी ने क्लब का कॉलर पहनाकर अध्यक्ष पद पर अधिष्ठापित किया वही सचिव सारिगा अग्रवाल व एडीटर किरन त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष रश्मि कर्णवाल, आईएसओ रीना माथुर व पदाधिकारियों को भी अधिष्ठापित किया गया। इस मौके पर नव निर्वाचित अध्यक्ष साधना साहनी ने सभी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने उन्हे यह दायित्व दिया व विश्वास दिलाया कि वह पद की गरिमा को बनाये रखते हुए सभी के सहयोग से कार्य करेंगी व उचांइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगी। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरजा पांधी ने अपने संबोधन में नई कार्यकारणी को बधाई दी व पुरानी कार्यकारणी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड मिलने पर कहा कि यह सभी का आशीर्वाद है, उन्होंने कभी किसी पुरस्कार की अपेक्षा नहीं की बल्कि केवल सेवा की भावना से कार्य किया। उन्होंने कहा कि मसूरी क्लब को 48 वर्ष हो गये है जो बड़ी उपलब्धि है। इनरव्हील की संस्थापक अध्यक्ष बृज जैन व सचिव शारदा मोहन अग्रवाल रही है। वहीं पुष्पा पुरी, श्रीमति सेनन आधि हस्तियां इसमें रही है। उनका लगाया पौघा आज वटवृक्ष बन गया है, यह तभी संभव हुआ है जब सभी सदस्यों ने एक दूसरे का सहयोग किया व मिलकर समर्पण भाव से सेवा के कार्य किए और आज भी उसी तरह कर रही है और हर वर्ष नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है जबकि यह छोटा क्लब है। उन्होंने कहा कि यह क्लब मनोरंजन का नहीं बल्कि गरीबो व जरूरतमंदों की सेवा करने वाला है। अच्छे कर्मों का परिणाम अच्छा होता है इसलिए सभी अच्छे कर्म करे निस्वार्थ सेवा करे व समर्पण से कार्य करें, अहंकार से की गई सेवा का फल नहीं मिलता, दया, प्रेम, सदभाव, से सेवा करें व समाज के लिए उदाहरण बनें। यह तभी संभव है जब सभी मिलकर कार्य करेंगे यही भावना इनरव्हील क्लब की रहती है। अंत में अनीता बत्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नीरजा पांधी, साधना साहनी, सारिका अग्रवाल, हर्षदा वोहरा, रीता जैन, अंजलि मित्तल, मनीषी संघल, शशि मित्तल, अनीता जैन, किरन त्रिपाठी, जैजैवंती कर्णवाल, रश्मि कर्णवाल, रीना माथुर, जीतू मनचंदा, अल्का जैन, अनीता बत्रा, प्रभा अग्रवाल, आदि मौजूद रहे।

