इनरव्हील क्लब मंडलाध्यक्ष पूजा गोयल के मसूरी पहुंचने पर भव्य स्वागत।

मसूरी। इनरव्हील क्लब मसूरी की आधिकारिक यात्रा पर आयी मंडलाध्यक्ष पूजा गोयल ने मसूरी इनरव्हील क्लब के प्रोजेक्टों का निरीक्षण किया, पिक्चर पैलेस लंढौर मार्ग पर एक होटल में कार्यकारणी की बैठक ली व  उसके बाद क्लब द्वारा उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर जरूरतमंदों को क्लब की ओर से सामान वितरित किया।
इनरव्हील क्लब मंडलाध्यक्ष पूजा गोयल के मसूरी पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया व कार्यक्रम का मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष पूजा गोयल, पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरजा पांधी व इनरव्हील क्लब मसूरी अध्यक्ष साधना साहनी ने दीप प्रज्वलित  शुभारंभ किया। क्लब अध्यक्ष साधना साहनी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया वहीं मनीषी संघल ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों व क्लब सदस्यों का स्वागत किया। मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं ने स्वागत गान गाया। कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष साधना साहनी ने वर्ष भर के क्लब क्रियाक्लापों, गतिविधियों व सामाजिक कार्यो के बारे में विस्तार से सदन को अवगत कराया।इस मौके पर सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज को आरओ दिया गया, मसूरी गर्ल्स की 26 छात्राओं को गर्म जॉकेट दी गयी वहीं, पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरजा पांधी ने पिंगला देवी को राशन व कपडे आदि दिए  व उन्हें गत 25 वर्षों से राशन सहित बच्चों की फीस दी जा रही है। इस मौके पर पल्लवी नरूला ने मुख्य अतिथि का जीवन परिचय पढा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इनरव्हील मंडलाध्यक्ष पूजा गोयल ने कहा कि मसूरी इनरव्हील क्लब पूरे मंडल के लिए हमेशा से प्रेरणा का स्रोत रहा है उनके प्रोजेक्ट समाज सेवा की दिशा में किए जाने वाले अहम कार्य है। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य करों उसमें क्वाटिंटी नहीं बल्कि क्वालिटी रखी जानी चाहिए। मसूरी क्लब बधाई का पात्र है कि उनके प्रोजेक्ट क्वालिटी वाले होते हैं। उन्होंने क्लब सदस्यों से कार्यकारणी में जिम्मेदारी लेने का आहवान किया व कहा कि अब पहले वाला समय नहीं है अब सभी कार्य ऑनलाइन हो रहे है व अपने प्रोजेक्ट के लिए भी फाइल ढोने की जरूरत नहीं होती। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए गपशप अडडा बनाये ताकि शहर के वरिष्ठ नागरिक अपने मित्रों के साथ मनोंरजंन कर सके। उन्होंने कहाकि उनका अकेलापन दूर करने के लिए यह जरूरी है क्योंकि आज किसी के पास समय नहीं है, ऐसे में वरिष्ठ नागरिक अकेलापन महसूस करते हैं हालांकि उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है लेकिन बच्चों के पास समय नहीं है। उन्हांने मसूरी इनरव्हील क्लब को भाग्यशाली बताया कि उनके पास पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरजा पांधी जैसी सख्सियत है। अंत में गीतू मनचंदा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरजा पांघी, अध्यक्ष साधना साहनी,  हर्षदा वोहरा, अनीता जैन, शशि मित्तल, मनीषी संघल, प्रभा अग्रवाल, अनीता डबराल, जैजैवंती कर्णवाल, रीना माथुर, गीतू मनचंदा, पल्लवी नरूला, अल्का जैन, रीता जैन, किरन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।