इनटेक सब चेप्टर की वार्षिक बैठक में वर्षभर की गतिविधियों से अवगत कराया।

मसूरी:- इनटेक मसूरी उप चेप्टर मसूरी की वार्षिक बैठक का आयोजन कुलडी स्थित एक होटल के सभागार में किया गया। जिसमें इनटेक की वर्षभर की गतिविधियों पर सह संयोजक मसूरी चेप्टर सुरभि अग्रवाल ने विस्तार से जानकारी दी। वहीं इनटेक के चालीस वर्षों में देश में किए गये कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
बैठक में इनटेक मसूरी उप चेप्टर की सह सयोजिका सुरभि अग्रवाल ने इनटेक मसूरी के माध्यम से किए गये कार्यो पर विस्तार से प्रकाश डाला व बताया कि इसके तहत मसूरी में प्रदर्शनियां लगाई गयी, वार्ताए की गईं, हेरिटेज वॉक करवाये गये, एचईसीएस इंटर स्कूल क्विज़, स्कूल पोस्टर निर्माण में भागीदारी आदि शामिल थे।
उन्होंने अन्य अध्यायों के कुछ कार्यों को प्रस्तुत किया, जिसने सदस्यों को मसूरी के लिए भी सोचने और योजना बनाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद आगामी गतिविधियों और भविष्य के कुछ लक्ष्यों और उद्देश्यों पर चर्चा की। कई सदस्यों ने आने वाले महीनों के लिए अपने विचार और सुझाव रखे। बैठक में कुछ सदस्यों ने ऑन लाइन प्रतिभाग किया। इस मौके पर इनटेक सह संयोजक सुरभि अग्रवाल, पंकज जोशी, संदीप साहनी, डा. सेजल वोहरा, संजय टम्टा, स्तुति पंवार व कृति बाधवा, हर्षदा वोहरा, नीना रावत, राहुल कोहली, विनीता कोहली ने ऑन लाइन प्रतिभाग किया। वहीं इंनटेक के कार्याे की जानकारी के लिए शेलेंद्र कर्णवाल, जैजैवंती कर्णवाल, स्टेरा शर्मा, दीपा सिंह, पाखी सिंह व पिया सिंह को आमंत्रित किया गया ।