मसूरी इंटर नेशनल वार्षिक टेलेंट फेस्टा में गायत्री सदन ने बाजी मारी।

मसूरी।:- मसूरी इंटरनेशनल स्कूल ने विद्यालय स्तर पर टेलेंट फेस्टा सबेरा सितारो का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोचार के साथ किया गया। जिसमें विद्यालय के तीनों सदन गायत्री, संतोषी, लक्ष्मी सदन की छात्राओं ने अपनी मधुर आवाज में मंत्रोचार किया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने नृत्य, संगीत, नाटक सहित स्थल पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें छात्राओं ने अपनी छिपी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पदमश्री रंजना गौहर ने छात्राओं की प्रतिभा की जमकर सराहना की व कहा कि छात्राओं ने पेशेवर कलाकारों की तरह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान जन समस्याओं से जुडे प्रेरणादायक नुक्कड नाटक की प्रस्तुति दी। वहीं छात्राओं ने पाश्चात्य व भारतीय संगीत, गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं स्थल चित्रकला व मेंहदी में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके साथ ही गायत्री, संतोषी व लक्ष्मी सदन की छात्राओं ने पारंपरिक भरत नाटयम, कत्थक की मनोहारी प्रस्तुति देकर दर्शकों को अभीभूत किया वहीं विभिन्न राज्यों के लोक नृत्यों की प्रस्तुति ने दर्शको के दिल को छू लिया। टेलेंट फेस्टा सबेरा सितारों का मे तीनों सदनो की बीच कडा मुकाबला हुआ। जिसमें गायत्री सदन ने 47 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया वहीं दूसरा स्थान संतोषी सदन ने 34 अंक प्राप्त कर किया तथा 27 अंक लेकर लक्ष्मी सदन ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मीता शर्मा ने कहा कि मसूरी इंटर नेशनल स्कूल में पाश्चात्य व भारतीय संस्कृति का संगम होता है जिसमें छात्राएं बढचढ कर प्रतिभाग करती है व अपनी प्रतिभा को निखार कर प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में भारतीय संस्कृति को महत्व दिया जाता है ताकि उनमें यह संस्कार बने रहे व जब वे दूसरे परिवार में जाये ंतो उनकी विशेष पहचान हो। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पढने वाली हर छात्रा की प्रतिभा को निखारा जाता है ताकि सभी छात्राओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिले व उन्हें मंच मिले ताकि उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास हो व उनके अंदर आत्म विश्वास बढे।