मसूरी:- मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में अंतर सदनीय टैलेंट फीएस्टा आभा का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। जिसमें संतोषी सदन ने पहला, गायत्री सदन ने दूसरा व लक्ष्मी सदन ने तीसरा स्थान हासिल किया।

टैलेंट फीएस्टा में विद्यालय के तीनों सदनों संतोषी, गायत्री व लक्ष्मी सदन ने प्रतिभाग किया व छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उदघाटन विद्यालय की प्रधानाचार्या शालू बब्बर ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ वैदिक मंत्रों के गायन प्रतियोगिता से हुआ, जिसमें छात्रों ने भगवत गीता के 15 वें अध्याय पुरुषोत्तम योग के श्लोकों का गायन प्रस्तुत किया। इसमें वादक छात्राओं ने भारतीय और पश्चिमी संगीत के सुंदर गीतों को प्रस्तुत किया। हिन्दुस्तानी गायन प्रतियोगिता में संगीत के उदात रागों के साथ, सभी गायकों ने अपनी अद्वितीय आवाज को प्रदर्शित किया। इसके अलावा, पश्चिमी संगीत के प्रशंसकों के लिए वेस्टेन सिंगिंग की भी प्रतियोगिता आयोजित की गई। यहां छात्राओं ने प्रमुख पश्चिमी संगीत के गानों को अपनी अद्वितीय आवाज के साथ निभाया। इसके बाद की एक बाह्य सृजनात्मक प्रतियोगिता में, छात्राओं ने मेहंदी कला में अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में सभी छात्राओ ने खुद के नवीनतम और अद्वितीय चित्रकारी को प्रदर्शित किया, जो बहुत ही रंगीन और सुंदर थे। अंत में विद्यालय के अंतरसद्नीय नृत्य प्रतियोगिता मे सदन अनुसार गायत्री, संतोषी, और लक्ष्मी की छात्राओं ने भारत के पारंपरिक नृत्य भरतनाट्यम, कत्थक विभिन्न राज्यों का लोकनृत्य का प्रदर्शन करके अपनी सर्वाेत्त्म प्रतिभा का मंचन किया। कार्यक्रमों की श्रंखला में देश भक्ति के गीतों ने सभी श्रोताओं के मन में देश भक्ति की भावनाओं से ओत-प्रोत कर दिया। स्कूल के तीनों सदनों के छात्राओं की प्रतिभा को देखने के बाद निर्णयाक मण्डल के सदस्य को गहन मंथन करके अपना निर्णय दिया। जिसमें सर्वाधिक अंक लेकर संतोषी सदन ने पहला स्थान हासिल किया जबकि गायत्री सदन ने दूसरा व लक्ष्मी सदन ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राधानाचार्या शालू बब्बर ने विद्यालय की छात्राओं को प्रेरणा दी और कहा कि निरंतर कर्म करने से सिद्धी प्राप्त होती है।

