मसूूरी:- मसूरी इंटरनेशनल स्कूल ने अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित कर नूतन छात्राओं को विद्यालय के दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या मीता शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम विद्यालय में अध्ययन करने आयी नूतन छात्राओं के सम्मान में आयोजित किया गया जिससे वे विद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को समझ सकें। इस मौके पर शिक्षकों ने छात्राओं को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जिससे वेअपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या मीता शर्मा ने बताया कि यह सामारोह छात्राओं को उनके प्रयासों के लिए प्रोत्साहित करने का एक अवसर है और इसके माध्यम से स्कूल उनके सामर्थ्य को प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान करता है। इस सामारोह में छात्राओं को मार्ग दर्शन व प्रेरण दी गई। स्कूल के शैक्षणिक माहौल के प्रति भी नूतन छात्राओं को प्रेरित करने के लिए इसका आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को विद्यालय के अध्यात्मिक, सांस्कृतिक तथा अकादमिक वातावरण से अवगत करवाया गया और छात्राओं को उत्साहित किया गया है कि वे अपने सपनों को साकार कर सकें।

