मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में छात्र परिषद का अधिष्ठापन समारोह संपन्न।

  • मसूरी:- मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में नवनिर्वाचित छात्रा परिषद 2024-25 का अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलवाकर अधिष्ठापित किया गया व उन्हें उनके दायित्वों के बारे में जानकारी दी गई।
    छात्रा परिषद का अधिष्ठापन समारोह का शुभारंभ वैदिक मंत्रो एवं ईश वंदना के साथ किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व आईजी बीएसएफ मनोरंजन त्रिपाठी का प्रधानाचार्या मीता शर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इसके पश्चात प्रधानाचार्या मीता शर्मा ने छात्रा परिषद की अध्यक्ष विदिशा वर्मन, उपाध्यक्ष अयन्त्रिका नंदी, संतोषी सदन की कप्तान केतकी मुरर्का, उपकतान गजल शुक्ला, लक्ष्मी सदन की कप्तान नंदनी मित्तल, उपकप्तान त्रिशा सिंधव तथा गायत्री सदन की सदन कप्तान श्रेया श्री और उप कप्तान रायना सिन्हा रांय को शपथ दिलाकर अधिष्ठापित किया व मुख्य अेितथि मनोरंजन त्रिपाठी ने पदाधिकारियों के बैच लगाये। सदन कप्तान मिलने से विद्यालय के अंतरसदनीय शैक्षिणक वर्ष 2024 -25 विद्यालय की पाठय सहगामी क्रियाएँ के संचालन के लिए छात्राओं का प्रतिनिधित्व मण्डल की औपचारिक रूप से घोषणा कर दी गई। इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं का जोश देखने योग्य था। अधिष्ठापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व आईजी मनोरंजन त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि छात्राओं को जीवन में श्रेष्ठ गुणों को धारण कर आदर्श नागरिक बनना चाहिए इसके लिए छात्र परिषद उनके बहुत काम आयेगा। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में छात्र परिषद बनाये जाने से छात्राओं में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है इससे अन्य छात्राओं को भी प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर छात्राओं को मिलने वाले कक्षानुसार दायित्व भी दिए गये। जिसमे प्राथमिक, माध्यमिक एवं वरिष्ठ कक्षाओं के छात्राओं को उनके दायित्वों के लिए शपथ दिलाई गई।