मसूरी :- पालिका सभागार में नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने हिलदारी की ओर से इंटरनेशनल वेस्ट पीकर डे पर आयोजित सम्मान समारोह में कूड़ा बिनने वालों को सम्मानित करते किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहर और समाज को स्वस्थ्य रखने के लिए कूड़ा बिनने वालों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता, ये लोग अपने स्वास्थ्य की चिंता न करते हुए शहरवासियों को स्वस्थ्य रखने के लिए कूड़ा बिनते है ताकि शहर स्वच्छ रहे।
इस मौके पर हिलदारी के प्रोजेक्ट प्रबंधक अरविंद शुक्ला ने कहा कि वर्ल्ड रैक पीकर डे पर मसूरी और देहरादून के पांच क्षेत्रों में कूड़ा बिनने वाले 40 से अधिक लोगों को सम्मानित किया गया उन्होंने कहा कि एक मार्च को पूरे विश्व में यह दिवस मनाया जाता है। जिसमें यह कोशिश की जाती है कि जो पूरे शहर से कूड़ा बिनते हैं उन्हें किस तरह से उनके कार्य को सम्मान दिया जाये।
इस मौके पर मात्रशक्ति की अध्यक्ष स्मृति हरि ने कहा कि शहर के रैक पीकर्स से उनका विशेष लगाव रहता है और उनके बीच में गत कई वषों से कार्य कर रही हूं। गाडी खाना में उनके परिवारों के साथ मिलकर सभी पर्व उनके साथ मनाये और उनके जीवन स्तर को उंचा उठाने, उनके बच्चों को पढाने के लिए कार्य कर रही हैं।

