आईटीबीपी अकादमी के निदेशक व आईजी पीएस डंगवाल सेवानिवृत्त, हिमवीरों से दी विदाई।

मसूरी:-  आईटीबीपी अकादमी के निदेशक आईजी पीएस डंगवाल के सेवानिवृत्त होने पर हिमवीरों ने उन्हें  भावभीनी विदाई दी व उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उन्हें वाहन में बिठा कर वाहन को रस्सों से खींच कर विदा किया।
आईटीबीपी अकादमी के निदेशक आईजी पीएस डंगवाल के सेवा निवृत्त होने पर अकादमी परिसर में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर आईटीबीपी अकादमी के उप निदेशक व डीआईजी राजेश शर्मा, उप निदेशक प्रशासन व डीआईजी निशिथ चंद्र, कार्यवाहक सेनानी प्रशासन पिपिन जोशी, कार्यवाहक सेनानी कंबेटविंग दुर्गेश चंद्र डंगवाल सहित राजपत्रित व अधीनस्त अधिकारियों तथा हिमवीरों ने अपने संस्थान प्रमुख का मार्ल्यापण कर विदाई दी व उनके सुखमय जीवन की कामना की।
इस मौके पर हिमवीरों ने सैन्य परंपरा के अनुसार पुष्प मालाओं से सुसज्जित वाहन को रस्से से खींच कर अपनी भावनाओं का इजहार किया। मालूम हो कि पीएस डंगवाल ने भातिसीपु बल में 1987 में सहायक सेनानी के पद से अपने कैरियर की शुरूआत की थी उन्होंने  एक कुशल प्रशिक्षक के रूप में अकादमी को चार बार सेवायें प्रदान की। डंगवाल ने भारत की सीमांओं से बाहर जाकर भी संयुक्त राष्ट्र संघ शांति मिशन में देश का प्रतिनिधित्व किया। भातिसीपु अकादमी को वर्ष 2024 में बल स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण केद्र की ट्राफी दिलाने में उनके अवस्मिरणीय योगदान को भी इस संस्थान द्वारा लंबे समय तक याद किया जायेगा। हिमवीर वेलफेयर एसोसिएशान की मैंटोर आईजी डंगवाल की पत्नी भावना डंगवाल को भी इस अवसर पर ऑफिसर वाईव्स ने भावभीनी विदाई दी। हिमवीर वाइब्स वेलफेरयर एसोसिएशन की गतिविधियों को रचनात्मक रूप से संचालित करने के लिए उनके योगदान को भातिसीसु अकादमी द्वारा लंबे समय तक याद किया जायेगा। विदाई समारोह के आयोजन में भातिसीपु अकादमी के एडजूटेंट उप सेनानी अमरदीप सिंह, सहायक सेनानी, अनुज कुमार, एडम एसओ निरीक्षक जसवंत सिंह, अकादमी एएसआई नरेश कुमार का सराहनीय योगदान रहा।