ओजस अभियान 2025 के तहत आईटीबीपी में योगाभ्यास किया गया।

मसूरी :-आईटीबीपी अकादमी में ओजस अभियान 2025 के तहत योगाभ्यास कार्यक्रम आयेाजित किया गया, जिसमें योगाचार्य डा. अमृत राज आरोग्यधाम ने बल के अधिकारियों व जवानों को योग करवाया।
आईटीबीपी अकादमी में आयोजित योगाभ्यास में डा.अमृत राज ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्वाभ्यास के रूप में विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। इस आयोजन में बल के अधिकारी प्रशिक्षणार्थी अधिकारी, अधीनस्त अधिकारी, हिमवीर वाईब्स वेलफेयर एसोसिएशन परिवार की महिला सदस्यों एवं बच्चों ने:-  बढचढ कर भाग लिया।

कार्यक्रम में योगी डा. अमृत राज की उपस्थिति में सभी प्रतिभागियों ने योग की विभिन्न विधाओं प्राणायाम, ध्यान, आसन आदि का प्रशिक्षण दिया गया तथा योग के शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर अकादमी के आईजी व निदेशक गिरीश चंद्र उपाध्याय, ने योगी डा. अमृत राज का स्वागत करते हुए उनके अमूल्य योगदान की सराहना की और सभी प्रतिभागियों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। यह सभी के स्वास्थ्य और अनुशासन के प्रति एक सकारात्मक संदेश लेकर आया जिसमें परिवार के सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी की। इस मौके पर उप महानिरीक्षक व उपनिदेशक राजेश शर्मा सहित अधिकारी व बल के जवान मौजूद रहे।