टीकम सिंह नेगी स्मृति बैडमिंटन प्रतियोगिता में शौर्य व पिहु ने बाजी मारी।

मसूरी:-  द्धितीय शहीद सहायक सेनानी टीकम सिंह नेगी स्मृति बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में अंडर 19 पुरूष में शौर्य इंद्रवाल व महिला में पिहु ने बाजी मारी। वहीं ओपन पुरूष में पार्थ व महिला में पल्पशा गुरूंग ने बाजी मारी।
आईटीबीपी अकादमी में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दम दिखाया। अंडर 15 बालक में अंश रावत ने फाइनल मुकाबला जीता जबकि अनुज भटट उपविजेता रहे। वहीं बालिका वर्ग में अर्नी शर्मा विजेता रही व शुभांगी कांबोज उपविजेता रही। अंडर 15 डबल में देव्यान मखलोगा व अंश रावत की जोड़ी ने फाइनल मुकाबला जीता वहीं अगात्या व विनय विराज की जोड़ी उपविजेता रही। वहीं बालिका वर्ग में अर्नी शर्मा व इवा पटवाल ने फाइनल मुकाबला जीता जबकि दक्षा ध्यानी व सलीना की जोड़ी उपविजेता रही। अंडर 19 बालक में शौर्य इंद्रवाल विजेता व अंश रात उपविजेता रहे वहीं बालिका वर्ग में पिहु विजेता व कुमारी पतका उपविजेता रही। अंडर 19 डबल बालक वर्ग में शौर्य इंद्रवाल व अंश रावत विजेता रहे जबकि वेदांश बिजलवान व सिद्धार्थ की जोड़ी उपविजेता रही। वहीं बालिका वर्ग में शुभांगी राणा व शालिनी की जोड़ी विजेता व वैष्णवी व पिहु की जोड़ी उपविजेता रही। आंेपन पुरूष एकल वर्ग में पार्थ विजेता व शौर्य इंद्रवाल उपवितेजा रहे। महिला एकल वर्ग में पल्पशा गुरूंग विजेता व शुभांगी राणा उपविजेता रही। ओपन डबल पुरूष में अंश व सुजल की जोड़ी विजेता व देवांश व आशुतोष की जोडी उपविजेता रही। पुरूष डबल 70 वर्ष से अधिक में आरूष व मोहित की जोडी विजेता व जीजु एस व डी चिनाईया सागर की जोडी उपविजेता रही। पुरूष युगल में पल्पशा गुरूग व बोडुशा की जोड़ी विजेता व महिला युगल में डा. आभास सिह व रूचिका की जोडी उपविजेता रही। पुरूष 90 वर्ष से अधिक में  डी निाईया सागर एवं सुशील की जोडी विजेता व जीजू एस व दुर्गेश की जोड़ी उपविजेता रही। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अर्नी शर्मा, महिला वर्ग में पल्पशा गुरूग, बालक वर्ग में पार्थ व पुरूष वर्ग में आर्युष बेस्ट प्लेयर चुने गये। अंत में विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गये। इस मौके पर आईटीबीपी अकादमी में निदेशक आंई गिरिश चद्र उपाध्याय, कमाडेंट कांबेट विंग जीजू एस, सुरेंद्र राणा, सेमुअल चंद्र, धीरेंद्र नेगी, संजीव कवि, जीवन डोभाल, वरूण रावत, गंगा सहगल, नीरज ठाकुर, प्रीतम आदि मौजूद रहे।