26 अप्रैल को आयोजित दीक्षांत परेड में 53 राजपत्रित अधिकारी बल की मुख्यधारा में शामिल।

मसूरी:- आईटीबीपी अकादमी परेड ग्राउंड में आगामी 26 अप्रैल को पासिंग आउट परेड आयोजित की जायेगी, जिसमें 53 राजपत्रित अधिकारी 54 वे कंबोटाइजेशन कोर्स के बाद हिमवीरों की मुख्यधारा में शामिल होंगे।
आईटीबीपी अकादमी के सेनानी प्रशासन सोभन सिंह राणा ने बताया कि 26 अप्रैल को होने वाली पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि आईटीबीपी के महानिदेशक आईपीएस राहुल रसगोत्रा मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार सीधी भर्ती के साथ 54वें कंबोटाइजेशन कोर्स को सफलता से पूरा करने के बाद 53 राजपत्रित अधिकारी परेड के बाद बल की मुख्यधारा में बल व देश सेवा के लिए शामिल किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि दीक्षांत परेड 26 अप्रैल को प्रातः पौने नौ बजे शुरू होगी व प्रातः साढे ग्यारह बजे समाप्त होगी। इस दौरान मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करने के बाद सलामी लेंगे व नव सैन्य अधिकारियोंको शपथ दिलाई जायेगी तथा उनके कंधों पर सितारे सजाये जायेंगे वहीं परेड के बाद बैंड वादन व बल के जवान विभिन्न करतब दिखायेंगे। दीक्षांत परेड के बाद बल की पत्रिका अमोघ का लोकार्पण मुख्य अतिथि करेंगे व अंत में मुख्य अतिथि के संबोधन के बाद कार्यक्रम समाप्त होगा।