मसूरी:- आगामी 21 जून को होने वाले 10 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां आईटीबीपी अकादमी में जोरो से चल रही है। जिसके तहत अकादमी के परेड ग्राउंड में बल के जवानो अधिकारियों ने प्रातः जमकर योगाभ्यास किया।
आईटीबीपी परेड ग्राउंड में योग दिवस की तैयारी के तहत बल के अधिकारियों व जवानों ने जमकर योगाभ्यास किया। जिसमें बल के योग गुरू ने योगाभ्यास करवाया। जानकारी देते हुए अकादमी के जन संपर्क अधिकारी धमेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि 21जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत परेड ग्राउड में योगभ्यास करवाया जा रहा है। साथ ही योग से होने वाले लाभ की भी विस्तार से जानकारी दी जा रही है कि स्वस्थ्य रहने के लिए व रोगों से मुक्ति के लिए योग कितना जरूरी है।

