अतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आईटीबीपी ने किया योग।

मसूरी:- अतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पर्यटन नगरी में विभिन्न स्थानों पर योग किया गया। इस मौके पर आईटीबीपी में अकादमी निदेशक पीएस डंगवाल के नेतृत्व में योग किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में बल के अधिकारियो, अधीनस्त अधिकारियों व बल के जवानों ने योग किया।
दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आईटीबीपी अकादमी में योग किया गया। जिसमें बल के अधिकारियों, अधीनस्त अधिकारियों, जवानों व उनके परिजनों ने परेड ग्राउंड में योग गुरू के नेतृत्व में योग किया। जिसमें विभिन्न योग क्रियायें, आसन, प्राणायम आदि किया गया व योग दिवस की थीम स्वयं और समाज के लिए योग के तहत योग किया गया। इस मौके पर ध्यान, विचार विमर्श, सवाद व्याख्यान एवं चिंतन के माध्यम से जीवन में संतुलन की महत्ता समझाना तथा जीवन में कार्य संतुलन स्थापित कर सकारात्मक वातावरण का सृजन करना है। आईटीबीपी में एक जून से 21 जून तक विभिन्न स्थानों पर लगातार योग किया गया। जिसमें सीजेएम हैंपटन कोर्ट, केंद्रीय विद्यालय, गांधी चौक, व आस पास के गांवों के नागरिकों के लिए भी योग किया गया व उससे होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। वहीं स्कूलों के बच्चों को जागरूक किया गया।