जगजीत कुकरेजा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मनोनीत।

मसूरी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मनोनीत होने पर जगजीत कुकरेजा ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, केबिनेट मंत्री गणेश जोशी, पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी,पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल सहित अन्य लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अल्पसंख्यको एवं सरकार के बीच सेतु काम करेंगे। अल्पसंख्यको की समस्याओं को हल करने का प्रयास किया जायेगा। अल्पसंख्यको के हित के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को उन तक पहुंचाया जायेगा तथा उसको सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।