जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बहुउददेश्यीय जागरूकता शिविर का आयोजन

मसूरी :- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में बहुउददेशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन नगर पालिका टाउन हाल में आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों ने जनहित में सरकार की योजनाओं के लाभ के बारे में बताया ताकि लोग इसका लाभ ले सकें । वहीं इस मौके पर विभिन्न स्वंय सहायता समूहों ने भी स्थानीय उत्पादों को बढावा देने के लिए स्टाल लगाये । कार्यक्रम का उदघाटन वरिष्ठ सिविल जज और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हर्ष यादव और पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर में सरकार के विभिन्न विभागों ने अपने अपने विभागों के द्वारा आम जनता के हित में किए जा रहे कार्यों और जन हित की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस मोके पर वरिष्ठ सिविल जज हर्ष यादव ने बताया कि उत्तराखंड विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधक सेवा प्राधिकरण ने नगर पालिका के सहयोग से बहु उददेशीय जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया है ,जिसमें प्रदेश सरकार के सभी विभागों ने अपने विभागों की जानकारी दी ताकि इसका लाभ जनता को मिल सके।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजवीर चौहान ने कहा कि जिला विधिक प्राधिकरण ने नगर पालिका के सहयोग से आम जनता को सरकारी विभागों की जानकारी दी ताकि लोग इसका लाभ ले सकें।
एआरटीओ  देहरादून राजेंद्र  विराटिया ने  कहा कि शिविर में बच्चों को परिवहन विभाग की जानकारी दी ताकि परिवहन विभाग के नियमों का पालन किया जा सके।
इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट ने कहा कि शिविर में बच्चों की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी ताकि  भविष्य में बच्चे इन योजनाओं का लाभ ले सके  और नशे से दूर रहें । अगर  उनके आसपास कुछ गलत हो रहा है तो इसका विरोध करें आदि जानकारियां दी गई हैं। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया तथा भारी संख्या में छात्र- छात्रायें मोजुद रही।